फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   b

औद्योगिक नगरी में फीका रहा भारत बंद का असर, तीन अध्यादेशों के खिलाफ सरकार पर बरसी कांग्रेस व ट्रेड यूनियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
b
केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधित कानूनों के विरोध में किसानों ने भारत बंद का ऐलान जरूर किया, लेकिन ये ऐलान शुक्रवार को सिरे नहीं चढ़ पाया। शहर के दुकानदारों, व्यापारियों ने किसानों के इस बंद का समर्थन ही नहीं किया। जिससे बंद का असर बिल्कुल फीका रहा। वहीं, शांतिपूर्ण ढंग से सचिवालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे कई ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि, किसान नेता व कांग्रेस पदाधिकारी सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान कई घंटे तक धरना प्रदर्शन भी किया गया। बंद के दौरान सुबह से शाम तक जिले की पांचों अनाज मंडियों में काम बंद रहा। बंद को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस भी मुस्तैद नजर आई। शाम को चार बजने से पहले ही प्रदर्शनकारी चले गए।
विज्ञापन

विभिन्न किसान सगठनों के धरने की अध्यक्षता अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश दहिया व किसान सभा के अध्यक्ष सेवा सिंह मलिक ने व मंच संचालन कामरेड भीम सिंह ने किया। किसान संगठनों के धरने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी विरेंद्र सैनी व थाना शहर प्रभारी योगेश भारी पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद रहेे। विधायक बलबीर बाल्मीकि ने कहा कि किसानों के इस आंदोलन में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और किसानों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। धरने में किसानों के समर्थन में कांग्रेस विधायक बलबीर बाल्मीकि, इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान रणबीर देशवाल, किसान कांग्रेस के जिला प्रधान राजेश बडौली, युवा कांग्रेस के जिला प्रधान जितेंद्र कुंडू, आप के जिला प्रधान सुखबीर मलिक, सीपीएम व सीपीआई से सुनील दत्त, आनंद ज्वाहरा, जयभगवान, पानीपत आढ़ती एसोसिएशन की तरफ से जिला प्रधान धर्मबीर मलिक व मतलौडा अनाज मंडी प्रधान विजय छाबड़ा, जनवादी महिला समिति से पायल, कौशल्या व उपासना, किसान खेत मजदूर यूनियन के प्रधान राजिंद्र छौक्कर, पीटीआई टीचर एसोसिएशन की तरफ से जिला प्रधान गजे सिंह व सचिव अनिल छाजपुर, सर्व कर्मचारी संघ की तरफ से राजपाल व सुरेंद्र मलिक ने समर्थन दिया। वहीं किसान यूनियन की तरफ से भाकियू के जिला प्रधान कुलदीप बलाना, प्रदेश महासचिव चूहड़ सिंह रावल, पूर्व प्रधान जयकरण कादियान, पूर्व उपप्रधान बिंटू मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन यूनियनों ने लिया भाग, ये लगाए नारे
प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार शर्म करो, देश को बेचना बंद करो, अडानी-अंबानी बहुराष्ट्रीय विदेशी कंपनियों की जागीर नहीं यह हिंदुस्तान हमारा है। देश के किसान मजदूरों को बर्बाद कर आर्थिक गुलाम बनाने वाले काले अंग्रेजों काले कानूनों को वापस लो, शहीद भगत सिंह आजाद बनेंगे, गुलामी हरगिज नहीं सहेंगे नारे लगाए। इस दौरान भारत बंद में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों सीटू, एटक, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति, वामपंथी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आदि के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव उटंला में किसानों ने पानीपत-जींद रोड पर जाम लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने खदेड़ा
मडलौडा। भारत बंद के दौरान कस्बा मडलौडा व आसपास में दुकानें खुली रही। वहीं, खंड के गांव उंटला में किसानों ने पानीपत-जींद मार्ग को करीब 10 मिनट तक जाम कर दिया। सड़क जाम करने की जानकारी मिलने पर थाना मडलौडा से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि कुछ युवाओं ने गांव उंटला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अड़ाकर जाम लगाने का प्रयास किया। उसके बाद थर्मल पुलिस चैकी ने ताऊ देवीलाल की मूर्ति के पास बैरिकेट लगाकर वाहनों को आगे जाने से रोक दिया। जब मडलौडा थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो जाम लगा रहे युवा मौके से भाग निकले। वहीं मौके पर मौजूद कुछ किसान मौके पर डटे रहे जिन्हें पुलिस ने समझाकर पानीपत-जींद मार्ग का जाम खुलवाकर रास्ता साफ करवाया। वहीं मडलौडा से ज्यादातर किसान इकट्ठे होकर पानीपत चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed