{"_id":"68acc2f3828c12b1bf095a14","slug":"awareness-campaign-will-be-run-against-sexual-harassment-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142586-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। यौन उत्पीड़न के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में विशेष अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों यौन उत्पीड़न की घटना के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व ब्रेक थ्रूू संस्था स्कूल और कॉलेजों में पहुंचकर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक करेगी। मंंगलवार को जीटी रोड स्थित सभागार में एक सेमीनार का आयोजन होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के मामले समय समय पर सामने आते हैं। जिन्हें रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए ब्रेकथ्रू संस्था के साथ मिलकर 26 अगस्त को स्काईलार्क सभागार में एक सेमीनार का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न संबंधित विभागों के अलावा पानीपत, समालखा, मतलौडा और बापौली खंड के कुल 12 स्कूलों के मुख्य अध्यापक और गांव के सरपंच भी आमंत्रित किए गए हैं।