{"_id":"6b080e3c62c495cc850357e8","slug":"awareness-about-duties-raised-during-a-special-assembly-on-constitution-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168241-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: संविधान दिवस पर विशेष सभा में कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: संविधान दिवस पर विशेष सभा में कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने की। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानाचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने भारतीय संविधान के महत्व, मूल सिद्धांतों और मौलिक कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक आदर्शों का सम्मान करने, अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
अध्यापिका सीमा मलिक ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान सभा के गठन, निर्माण प्रक्रिया तथा इसे तैयार करने में लगे समय और प्रयासों से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। इस सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक भावना, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अंत में विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने व अनुशासित नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
14