फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto rider dies in collision with loading auto

लोडिंग ऑटो न ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Auto rider dies in collision with loading auto
पानीपत। असंध रोड पर एक ऑटो को लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीन दिन बाद युवक की बहन की शादी है। वह जींद से अपने गांव लौट रहा था। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने चचेरे भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के हरदोई जिले के गांव खंदरिया निवासी सुधीर ने बताया कि वह पानीपत में फ्लौरा चौक स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। उसका चचेरा भाई सुरजीत (20) पुत्र रिंकू जींद में मामा के पास नमकीन फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार को पत्नी का फोन आया और सूचना दी कि सुरजीत सड़क हादसे में घायल हो गया है। वह परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर एक ऑटो चालक पवन मिला। चालक ने बताया कि सुरजीत लालबत्ती चौक से असंध नाके तक जाने के लिए उसके ऑटो में बैठा था। जब वह अनेजा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो मॉडल टाउन की ओर से एक लोडिंग ऑटो तेज गति में आया और ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर गलते ही ऑटो पलट गया। इससे सुरजीत को गंभीर चोट लगी। उन्होंने सुरजीत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 21 मई को सुरजीत की बहन की शादी तय थी। उसमें शामिल होने के लिए सुरजीत घर लौट रहा था। सुरजीत पहले जींद से पानीपत आया था। क्योंकि पानीपत असंध रोड पर हरदोई के लिए बस खड़ी होती है, इसलिए सुरजीत बस स्टैंड से लालबत्ती आया और लालबत्ती से असंध रोड पर जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed