{"_id":"69221eb653b594f6fa0aaaa5","slug":"auto-driver-woman-dies-after-being-hit-by-car-panipat-news-c-244-1-pnp1012-147591-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की टक्कर से ऑटो चालक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की टक्कर से ऑटो चालक महिला की मौत
Sun, 23 Nov 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना सेक्टर-29 में चौटाला रोड पर कार की टक्कर से अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार उग्राखेड़ी गांव की महिला सुमित्रा (37) की मौत हो गई। महिला के पति ने कार चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उग्राखेड़ी के अमरदास ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ पटोदी गए थे। जहां से लौटते हुए वह जब वह रात को चौटाला रोड पर पहुंचे तो एक कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनके ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस ने महिला क पति की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल ने बताया के मृतका के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।