{"_id":"6614745f31a5995ef20f3af6","slug":"auto-driver-serious-auto-union-mobilized-in-support-panipat-news-c-244-1-pnp1003-116498-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑटो चालक गंभीर, समर्थन में लामबंद हुई ऑटो यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑटो चालक गंभीर, समर्थन में लामबंद हुई ऑटो यूनियन
विज्ञापन
- आटो चालक के पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर डीजल छिड़क कर खुद को आग लगाने के मामले की डीएसपी सिटी ने शुरू की जांच
- रोहतक पीजीआई में दाखिल ऑटो चालक ने सोमवार शाम को पालिका बाजार के पास खुद को लगाई थी आग
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। यातायात पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले ऑटो चालक अकरम का रोहतक पीजीआई के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम संक्रमण को कम करने का प्रयास कर रही है। अंदरूनी घाव जानने के लिए एमआरआई भी की गई है। इसके बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वो पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं है। इस मामले की जांच डीएसपी सिटी सतीश गौतम को सौंपी गई है। वह यातायात पुलिस के एएसआई राजकुमार व अन्य होम गार्ड से इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस घटना से आक्रोशित ऑटो चालकों ने यातायात पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऑटो चालकों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में यातायात पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया है। ऑटो यूनियन प्रदर्शन के बाद आरोपी पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपेगी ।
जानकारी के अनुसार उझा की साईं कॉलोनी निवासी अकरम पेशे से ऑटो चालक है। वह रविवार को पालिका बाजार के पास गुरुद्वारा के सामने से सवारियां बैठा रहा था। अकरम का आरोप है कि इसी वक्त एएसआई राजकुमार वहां पर आए और उसकी ऑटो पर डंडा मारकर उसे आगे चलने को कहा। उसने सवारियां बैठाने तक एक मिनट रुकने को कहा तो एएसआई ने उससे गाली गलौज और मारपीट की। आरोप है कि एएसआई राजकुमार ने यातायात पुलिस के ईस्ट जोन में कार्यरत चालक प्रवीण को ऑटो व चालक अकरम को पुलिस चौकी लाने को कहा। पुलिस की प्रताड़ना से आहत अकरम ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली थी। डॉक्टरों ने उसको नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। अकरम की ऑटो अभी पुलिस के कब्जे हैं।
ऑटो चालक के साथ पुलिस ने बदसलूकी की थी। पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर ऑटो को ये कदम उठाना पड़ा। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए वो लघु सचिवालय में मंगलवार को रोष प्रदर्शन करेंगे। एसपी को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
मिथलेश, प्रधान ऑटो यूनियन
ऑटो चालक अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उसकी सेहत में सुधार के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
सतीश गौतम, डीएसपी सिटी