फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto driver for hire and fight in ride, three injured

किराए को लेकर ऑटो चालक व सवारी पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Auto driver for hire and fight in ride, three injured
पानीपत। सेक्टर 25 कृष्णा गार्डन के पास ऑटो के किराए को लेकर ऑटो चालक पक्ष व सवारी पक्ष के 20-25 लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां भी दोनों पक्षों में झपड़ हो गई। इमरजेंसी वार्ड में भी जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल के सिक्योरिटी गार्डों ने अस्पताल की पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें यहां से खदेड़ा। दोनों पक्षों ने इस दूसरे के खिलाफ चांदनी बाग पुलिस थाने में शिकायत दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कृष्णा गार्डन कॉलोनी निवासी रोशन ने बताया कि वह ऑटो चालक है। संजय चौक से कृष्णा गार्डन के रूट पर ऑटो चलाता है। उसने शुक्रवार सुबह संजय चौक से आठ सवारियां बैठाई थी। इनमें उनकी कॉलोनी का ही दिनेश भी था। तीन सवारी शिव चौक व चार बबैल नाके पर उतर गईं। दिनेश बैठा था। जब उसने दिनेश को कृष्णा गार्डन कॉलोनी छोड़ा तो वह किराए के 10 रुपये देने लगा, जबकि यहां तक के किराए के 20 रुपये लगते हैं। इसी को लेकर दिनेश उसके साथ गालीगलौज की। उसने मना किया तो दिनेश ने अपने साथियों को बुला लिया। इन सभी ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, वहीं दिनेश का कहना है कि ऑटो चालक ने युवकों को बुलाकर उसे बुरी तरह पीटा। घटना में घायल रोशन, तरुण व दिनेश को उनके साथी सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed