फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto driver arrested for snatching mobile phone from woman

Panipat News: महिला से मोबाइल झपटने का आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Auto driver arrested for snatching mobile phone from woman
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने ऑटो सवार महिला से मोबाइल झपटमारी के आरोपी ऑटो चालक को सोमवार को सेक्टर-18 कट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी मेहर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 500 रुपये छीना गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में ग्रेटर नोएडा निवासी महिला नोमलांग माफी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 23 नवंबर को दिल्ली से पानीपत आई थी। यहां वह सिवाह बस अड्डे से एक ऑटो में बैठी। बस अड्डे से थोड़ा चलते ही ऑटो चालक ने उतार दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर ऑटो सहित फरार हो गया। मोबाइल के कवर में 1500 रुपये नकद व एटीएम कार्ड था। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में महिला ने शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed