फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aunty had taken Golu's life in a love affair

प्रेम प्रसंग में ली थी मौसी ने गोलू की ली थी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aunty had taken Golu's life in a love affair
पानीपत। हरदोई के रहने वाले गोलू की हत्या उसी की मौसी ने प्रेम प्रसंग में थी। पुलिस के मुताबिक, मौसी देवकी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि 30 अक्तूबर की रात को उसने सोते वक्त गला दबाकर गोलू की हत्या कर दी थी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने आरोपी मौसी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गोलू व उसकी मौसी देवकी का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। देवकी अपने पति व बच्चों को छोड़कर गोलू के साथ रहने के लिए हरदोई से पानीपत की प्रजापत कॉलोनी में आ गई थी। दोनों पालिका बाजार में एक परदों की दुकान पर काम करते थे। अब गोलू घर जाने की जिद कर रहा था। गोलू की हत्या से एक दिन पहले उसकी मां से भी बात हुई थी। देवकी उसे घर नहीं जाने देना चाहती थी। इसी के चलते उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन

विदित है कि 30 अक्तूबर को चांदनी बाग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खटीक बस्ती में एक किराये के मकान में युवक का शव मिला है। युवक गोलू की मौसी देवकी ने पुलिस को बताया था कि गोलू बाहर से आया था यहां कमरे में आते ही वो गिर गया और उसकी मौत हो गई। गोलू के भाई राजेंद्र ने अपने भाई की हत्या का शक मौसी देवकी पत्नी गुड्डू निवासी कसियापुर, हरदोई, यूपी पर जाहिर किया था। पुलिस ने देवकी पर केस दर्ज कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान मामले में खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed