फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auditorium reverberated with patriotic songs, Gita shlokas

देशभक्ति गीतों, गीता श्लोकों से गूंजा सभागार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Auditorium reverberated with patriotic songs, Gita shlokas
पानीपत। आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण-राधा का स् - फोटो : Panipat
पानीपत। देशभक्ति गीतों और गीता के श्लोकों से सोमवार को आर्य कॉलेज का सभागार गूंज उठा। यह मौका था जिला स्तरीय गीता महोत्सव के द्वितीय दिन की सांस्कृतिक संध्या का। इसके साथ ही कलाकारों ने नारद लीला और होली की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

सुनील कुमार एंड पार्टी ने देशभक्ति गीत, नरेंद्र गर्ग एंड पार्टी ने नारद लीला और साईं म्यूजिकल ग्रुप की ओर से होली की प्रस्तुति दी गई। इनकी दमदार प्रस्तुतियों को देखकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नृत्य एवं लोक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर प्रशंसा प्राप्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि मेयर अवनीत कौर, एडीसी वीना हुड्डा के साथ अन्य अधिकारियों एवं शहर के प्रबुद्ध लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। मेयर ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ने कुरुक्षेत्र की धरा पर मोह में फंसे अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। गीता के किसी भी शब्द में पक्षपात या भेदभाव नहीं है। यह शारीरिक व मानसिक इम्यूनिटी बढ़ाती है। इस साल गीता के उपदेश को 5158 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सार्थक पहल के जरिए आज गीता का संदेश प्रदेश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं और विद्वानों की कालगणना के अनुसार इस वर्ष गीता के उपदेश का 5159वां वर्ष मनाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र पवित्र ग्रंथ गीता की रचना का केंद्र रहा है। गीता में जीव-जगत के लिए कोई भी पक्षपात, भेदभाव, संकीर्णता, जाति-वर्ण आदि का स्थान नहीं है, यह ग्रंथ पूरी तरह मानवता के लिए है। यह ग्रंथ उदारता की पहचान है और मन को मानसिक शांति का आभास कराता है।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम धीरज चहल, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी डिप्टी सीईओ जिला परिषद राजेश सोनी, सीटीएम रविंद्र मलिक, तहसीलदार डॉ. कुलदीप सिंह, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़, अनामिका नैन व कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता पानीपत से अनिल मदान, कृष्ण नारंग, राजू शर्मा सहित शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे।

पानीपत। आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते हुए कल?

पानीपत। आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते हुए कल?- फोटो : Panipat

पानीपत। आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देता हुआ कल?

पानीपत। आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देता हुआ कल?- फोटो : Panipat

पानीपत। कार्यक्रम के पहुंची मुख्य अतिथि अवनीत कौर को सम्मानित करते हुई एडीसी व साथ में मौजूद अन्?

पानीपत। कार्यक्रम के पहुंची मुख्य अतिथि अवनीत कौर को सम्मानित करते हुई एडीसी व साथ में मौजूद अन्?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed