{"_id":"6208149666ef25751d42f883","slug":"audacity-thousands-of-goods-stolen-from-groceries-and-scrap-shops-panipat-news-knl987854196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : परचून और कबाड़ी की दुकान से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : परचून और कबाड़ी की दुकान से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने जाटल रोड व गणेश कॉलोनी में परचून व कबाड़ी की दुकानों में सेंधमारी कर 20 हजार रुपये नकद व 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। गणेश में चोरी की वारदात को 15 साल के एक किशोर ने अंजाम दिया। दुकान की मालिकन ने उसको पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन वो भीड़भाड़ वाले क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हा गया। दोनों दुकानों के मालिक ने संबंधित पुलिस थानों में घटना की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जाटल रोड पर दुकान से 20 हजार का सामान चोरी
आठ मरला निवासी रामेश्वर दास पुत्र नेहाल चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो शुक्रवार रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह दुकान पर आकर देखा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान का शटर उखाड़कर घी के 10 डिब्बे, एक किलोग्राम काजू, सिगरेट के पैकेट व बीड़ी चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत 20 हजार रुपये है।
चोर को पकड़ने का किया असफल प्रयास
गणेश कॉलोनी निवासी कांता रानी पत्नी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गणेश कॉलोनी में परचून व कबाड़ी की दुकान है। शुक्रवार तीन बजे दो लड़के उनकी दुकान पर आए थे। उनकी उम्र लगभग 15 साल थी। ये लड़के दुकान में रखे उसके पर्स को उठाकर फरार हो गए। उन्होंने उनका पीछा किया और पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में घुस गए और फरार हो गए। उसके पर्स में 10 हजार रुपये थे।