फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attractive tableaux of Ram and Krishna Leela seen in the exhibition

Panipat News: प्रदर्शनी में दिखी राम और कृष्ण लीला की आकर्षक झांकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Attractive tableaux of Ram and Krishna Leela seen in the exhibition
पानीपत। इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन के बैनर तले चुलबुल चिड़िया के सहयोग से बाल भवन में आयोजित चार दिवसीय राम कृष्ण कथा संगम प्रदर्शनी का समापन हो गया। इस दौरान रामलीला और कृष्ण लीला की आकर्षक 70 झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसे लोगों ने काफी सराहा। चुलबुल चिड़िया से रुपाली गुप्ता ने बताया कि यह सभी झांकियां विशेष रूप से इलाहाबाद से मंगाई गई थी,
विज्ञापन

मुख्यातिथि पूर्व मेयर अवनीत कौर रहीं। उन्होंने क्लब की कार्यकारिणी सदस्यों , क्लब के स्वयंसेवकों, बाल भवन और पाइट कॉलेज के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। क्लब की प्रधान डॉ. अनु कालड़ा ने कहा कि क्लब ने शहर में कुछ नया करने का प्रयास किया और इसी सोच के साथ धार्मिक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में डीएवी थर्मल व डीएवी हुडा समेत आधा दर्जन स्कूलों के करीब चार हजार विद्यार्थियों ने यहां का भ्रमण किया। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से न केवल बच्चों को हमारी पौराणिक कथाओं और मूल्यों से जोड़ने का अवसर मिलता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन

क्लब ने उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह दहिया व बाल भवन की अधिकारी रितु राठी का आभार जताया। इस अवसर पर कंचन सागर, सीमा बब्बर, स्वाति गोयल, रितिका गर्ग, दीप्ति जैन, मंजरी चड्ढा, ज्योति रहेजा, सुधा गोयल, साधिका मिगलानी, दिव्या भाटिया, मोनिका बठला , सुमेधा गुलाटी, रेनु देशवाल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed