फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attendance at the Municipal Corporation will now be marked by showing one's face.

Panipat News: नगर निगम में अब चेहरा दिखाकर लगेगी हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Attendance at the Municipal Corporation will now be marked by showing one's face.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। नगर निगम पानीपत में कर्मचारियों की उपस्थिति प्रणाली में चल रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब निगम में फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचान) आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जाएगी, जिसे आधार से लिंक किया जाएगा। यह निर्णय हाल ही में सामने आए फर्जी हाजिरी के मामले के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

मामला उस समय चर्चा में आया जब क्राइम ब्रांच-19, पंचकूला द्वारा 3.50 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किए गए जूनियर इंजीनियर रोहित सैनी की गिरफ्तारी के बावजूद निगम कार्यालय में उनकी हाजिरी दर्ज होने की बात सामने आई। इसके बाद निगम प्रशासन ने पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सुधार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने सोमवार को हुई बैठक में नई उपस्थिति व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए। नई प्रणाली के तहत निगम के सभी अधिकारी, नियमित कर्मचारी, ठेका और आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारी भी बायोमीट्रिक हाजिरी के दायरे में आएंगे। सभी कर्मचारियों के लिए सुबह 9:30 बजे से पहले और शाम 5 बजे उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था पूरी तरह आधार आधारित पहचान प्रणाली से जुड़ी होगी, जिससे किसी भी प्रकार की हेराफेरी या फर्जी उपस्थिति की संभावना समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा नियम 2016 के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


एक सप्ताह में मशीनें लगेंगी, वेतन पर भी सख्ती
आयुक्त ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों की अनियमित उपस्थिति और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल रही थीं। नई तकनीक से पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे नागरिक सेवाओं में भी सुधार होगा। इस कार्य के लिए कनिष्ठ अभियंता जतिन को स्थापना शाखा के साथ समन्वय कर एक सप्ताह के भीतर फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक मशीनें खरीदने और स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य लेखा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जुलाई 2026 से वेतन भुगतान को बायोमेट्रिक उपस्थिति से अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed