फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempted kidnapping of factory owner's son

Panipat News: फैक्टरी मालिक के बेटे के अपहरण का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of factory owner's son
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में टेक्सटाइल फैक्टरी पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। फैक्टरी मालिक के बेटे का अपहरण करने के लिए उसके पीछे गाड़ी दौड़ाई। वहीं गार्ड से भी मारपीट की। आरोपियों ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर-18 निवासी आंकाशु त्यागी ने बताया कि उनके पिता मुकेश त्यागी की सेक्टर-29 पार्ट-2 में टेक्सटाइल की फैक्टरी है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बजे वह अपनी फैक्टरी में थे। उनका अकाउंटेंट और लेबर काम कर रहे थे। वह कुछ देर फैक्टरी में रुकने के बाद जाने लगा तो सेक्टर-12 निवासी कृष्ण मिगलानी और उनका बेटा रोहित अपने 10-15 साथियों के साथ उनकी फैक्टरी पर आए। उन्होंने फैक्टरी के गेट के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। जब वह जाने लगा तो आरोपियों ने कहा कि इसका पीछा करो। इसके बाद तीन-चार गाड़ियों में सवार युवकों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद अकाउंटेंट विशाल का फोन आया कि आरोपियों ने फैक्टरी में गार्ड के साथ मारपीट की है और पैसों की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed