फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempt to rape sister's sister-in-law at knife point, threatened to make the video viral

चाकू की नोक पर बहन की ननद से दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape sister's sister-in-law at knife point, threatened to make the video viral
ब्लॉक की कॉलोनी में भाई ने बहन की ननद से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसकी अश्लील फोटो खींची और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेेडिकल कॉलेज खानपुर में दाखिल कराया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। आरोप है कि उससे मोबाइल और नकदी छीनने का भी प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके पिता पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके भाई की शादी सवा दो साल पहले हुई थी। भाभी का मायका करनाल की न्यू पुलिस कॉलोनी में है। भाभी के भाई सागर का उनके घर आना जाना था। एक दिन घर में अकेली पाकर सागर ने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उस समय सागर का साथ उसकी भाभी ने भी दिया। करीब एक साल पहले भाभी और उनके भाई सागर के खिलाफ पानीपत के महिला पुलिस थाना में केस दर्ज कराया था। उस मामले में सागर जमानत पर है और केस न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि उसकी भाभी का भाई उससे जबरदस्ती शादी करना चाहता था। इसी रंजिश के चलते सागर शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे घर के साथ पड़े खाली प्लाट की तरफ से दीवार फांद कर घर में घुस आया। उसने अपने भाई के धोखे में जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला सागर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म का प्रयास किया और अश्लील वीडियो बना ली और उसके वॉइस मैसेज बनाकर दो दोस्तों को भेज दिए। वॉइस मैसेज में कहलवाया कि वह अपनी मर्जी से सागर से शादी कर रही है। वह उसको अपने साथ ले जाना चाहता था। पीड़िता का आरोप है कि सागर ने उससे उसके दोनों मोबाइल एवं 40 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद गर्दन पर चाकू रखकर घर के मेन गेट का ताला खोलने को कहा। मेन गेट पर उसकी सागर से झड़प हुई और उसने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर सागर ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सागर और उसके पिता तेजपाल निवासी करनाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed