फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Atal Seva Kendra operator went missing under suspicious circumstances by sending note to father on WhatsApp

पिता को व्हाट्सएप पर नोट भेज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ अटल सेवा केंद्र संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Atal Seva Kendra operator went missing under suspicious circumstances by sending note to father on WhatsApp
पिता को व्हाट्सएप पर नोट भेज अटल सेवा केंद्र संचालक बुधवार दोपहर करीब एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। नोट में लिखा कि मेरी बाइक नहर किनारे खड़ी है, मुझे पत्नी, सास-ससुर, साले और एक अन्य युवक ने मानसिक प्रताड़नाएं दी हैं, मैं जीना नहीं चाहता। परिजन नोट पढ़ते ही नहर किनारे पहुंचे तो उसकी बाइक खड़ी मिली। उन्होंने युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

मूलरूप से करनाल के सालवन निवासी जयभगवान ने बताया कि वह पिछले 40 साल से पानीपत के राज नगर में रहते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। तीनों शादीशुदा हैं। बड़े बेटे महाबीर (38) की वर्ष 2003 में गांव किवाना निवासी पूनम के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बेटे और पुत्रवधू के बीच अनबन रहती थी। इसी कारण करीब डेढ़ वर्ष से पुत्रवधू अपने मायके में रह रही है। बेटे महाबीर का किशनपुरा, खन्ना रोड पर अटल सेवा केंद्र है। वह हर मंगलवार को केंद्र को बंद रखता था। सोमवार को बेटे ने फोन कर कहा था कि वह दुकान बंद कर गांव सालवन जाएगा। मंगलवार को बेटा सालवन में रहा। बुधवार को महाबीर ने उसे व्हाट्सएप पर 12:40 बजे पर मैसेज भेजा। उन्होंने बेटे को कॉल लगाया तो फोन स्विच ऑफ मिला। जिसके बाद वह उसे ढूंढते हुए बिंझौल नहर के पास पहुंचे, जहां उसकी बाइक खड़ी मिली। पिता ने बताया कि वह खूबडू झाल तक बेटे की तलाश कर चुके हैं, लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं लगा है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मैसेज पुलिस को दिखा देना....
चौकी से आगे पेट्रोल पंप से आगे जो नहर है, वहीं कूद रहा हूं। बाइक वहीं खड़ी हुई है। जहां नहर के सामने रोड चौड़ा हुआ है, सौंधापुर से पहले। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी पूनम, मेरा साला प्रदीप, मेरी सास और ससुर हैं। इन्होंने मुझे बहुत परेशान किया है। इन्होंने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया है, अब मैं और नहीं जी सकता। इनके अलावा गांव डिडवाड़ी का मास्टर भी है, जिसने सास-ससुर के पक्ष में आकर उसे बहुत बार धमकी दी और मानसिक प्रताड़नाएं दी। उसने कहा कि जैसा वह कहते रहे, वैसा करता रह, वरना तेरा अंजाम बुरा होगा। इन्होंने मुझे बार बार धमकाया कि तूने अपने पापा से बात कर मकान का आधा हिस्सा पूनम के नाम नहीं कराया तो तुझे जान से मार देंगे। अंत में लिखा कि ये मैसेज पुलिस को दिखा देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों का पिता है महाबीर
जयभगवान ने बताया कि महाबीर के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी कोमल दसवीं, मंझली बेटी साक्षी छठी और सबसे छोटा बेटा हर्षित पहली कक्षा में पढ़ता है। वह तीनों हमारे पास ही रहते हैं।

पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महाबीर की तलाश शुरू कर दी है। पिता को भेजे गए नोट की जांच की जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed