{"_id":"6929fa9d0bce6e26940af0eb","slug":"assistant-found-dead-at-mitthan-sweets-had-joined-25-days-ago-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147884-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मिट्ठन स्वीट्स पर मृत मिला सहायक, 25 दिन पहले आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मिट्ठन स्वीट्स पर मृत मिला सहायक, 25 दिन पहले आया था
Sat, 29 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। तहसील कैंप स्थित मिट्ठन स्वीट्स के सहायक सूरज (27) की वीरवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार सुबह कमरे में मिला है। वह 25 दिन पहले ही ग्वालियर से पानीपत आया था। तहसील कैंप थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
तहसील कैंप के थाना प्रभारी दीवान ने बताया कि सूरज निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश मिट्ठन स्वीट्स पर काम करता था। वह वीरवार शाम को खाना खाकर बाकी साथियों के साथ कमरे में सोया था। वह सुबह उठाने पर नहीं उठ पाया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। उनको जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां उनको मृत घोषित कर दिया। उसके साथियों ने बताया कि सूरज 25 दिन पहले ही ग्वालियर से पानीपत काम के लिए आया था। वह वीरवार रात को खाना खाकर अपनी पत्नी और परिजनों से बात कर रहा था। इसके बाद सभी सो गए थे। सूरज शुक्रवार सुबह नींद नहीं उठा था।