फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ASI blamed for not registering the complaint

एएसआई पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप

Mon, 21 Jul 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 21 Jul 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
ASI blamed for not registering the complaint
थर्मल। गांव शोदापुर निवासी एक किसान कप्तान सिंह ने एक एएसआई पर रिश्वत लेकर ट्रैक्टर चोरी की शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया है। सरपंच व अन्य ग्रामीणों को लेकर वह रविवार को शिकायत देने एसपी निवास पर पहुंचा मगर मुलाकात नहीं हो सकी। एसपी निवास पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे सोमवार को कार्यालय में आकर मिलने की बाबत कहा है।
विज्ञापन


कप्तान ने पत्रकारों को बताया कि उसका ट्रैक्टर 15 जुलाई को कालखा गांव मे किसान दीपा के खेत से मिस्त्री धीरा निवासी चुरा कर ले गया। वह उसे बेचने के लिए रोहतक ले जा रहा था कि रास्ते मे एक कार से टक्कर हो गई और वह पकड़ा गया। दो दिन बाद उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


जब वह थाना में शिकायत देने गया तो उसे प्रताड़ित किया गया और शिकायत नहीं ली। उसने आरोप लगाया कि रविवार को एक एएसआई ने उससे रिश्वत ली और अब शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। जब कहीं पर सुनवाई नहीं हुई तो उसे मजबूरन एसपी को शिकायत करने के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एएसआई सुरेश ने बताया कि वह जांच के लिए कालखा गांव किसान दीपा के पास गया था। किसान दीपा ने उसे बताया कि उसके खेत में धीरा मिस्त्री ही ट्रैक्टर लेकर आया था और बाद में वही ट्रैक्टर को ले गया। हमें नही पता कि ट्रैक्टर किसका था। तो ऐसे में चोरी का मामला कहां बनता है। उसने रिश्वत लेने के आरोपाें को निराधार बताया है। उसका कहना है कि किसान अनाप-शनाप आरोप लगा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed