फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Asha workers and sanitation workers demonstrated and raised slogans

Panipat News: आशा कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Asha workers and sanitation workers demonstrated and raised slogans
पानीपत। आशा वर्कर्स यूनियन और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर राज्य व्यापी हड़ताल के तहत लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता आशा वर्कर्स यूनियन की जिला उपाध्यक्ष आशा रानी व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान गोवर्धन ने की। मंच का संचालन उग्राखेड़ी पीएचसी की रीना व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के संयोजक उदय कुमार ने किया।
विज्ञापन

सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने यहां कहा कि पिछले 67 दिनों से प्रदेश की 20 हजार आशा कार्यकर्ता और पिछले चार दिनों से राज्य के 11000 ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सीटू राज्य कमेटी हरियाणा उनकी मांगों का समर्थन करती है। सरकार के खिलाफ हरियाणा के मेहनतकश लोगों में गुस्सा है। जिस रूप से महंगाई बढ़ रही है उसके आधार पर मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। मजदूर परिवारों के सामने भारी आर्थिक संकट है। सरकार के फैसले पूरी तरह से महिला विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण सफाई कर्मचारी की मांगों पर गंभीरता से विचार करें। आशा कार्यकर्ताओं व सफाई कर्मचारियों ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। आशा कार्यकर्ता आशा रानी ने कहा कि पिछले 66 दिनों से हड़ताल पर हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया। प्रदर्शन को सुमन भारत नगर, सुनीता बापौली, सुनील उग्रा खेड़ी, बबीता सिवाह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी के नेता राजेंद्र, धर्मवीर मतलौडा, सन्नी चुलकाना ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed