{"_id":"6255e41d69789074023c6b0b","slug":"asha-worker-s-swung-mangalsutra-people-caught-and-handed-it-over-to-the-police-panipat-news-knl104771069","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर का झपटमार मंगलसूत्र, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर का झपटमार मंगलसूत्र, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में झपटमार को पकड़कर पुलिस को सौपतें हुए ।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सिविल अस्पताल में एक झपटमार ने आशा वर्कर के गले से मंगलसूत्र झपटने का प्रयास किया। लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस झपटमार को सिटी पुलिस थाने में ले गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव थिराना निवासी मंजीत कौशिक ने बताया कि वो हाल में वह खन्ना रोड पर किराये के मकान में रहती है। वह पेशे से आशा वर्कर है। सोमवार की शाम सवा वार बजे वह किसी काम से सरकारी अस्पताल पानीपत आई थी। जब वह अस्पताल की कैंटीन के पास खड़ी थी, तो इसी दौरान उसके पीछे से एक युवक भागता हुआ आया और आते ही उसने उसके गले पर हाथ मारकर सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया। फिर वह भागा तो महिला ने पकड़ने के लिए मदद की आवाज लगाई।
इसी दौरान वहां खड़े स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गांव रजापुर निवासी सतबीर के रूप में बताई। आरोपी की मां भी सिविल अस्पताल में आ गई। मां ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। हर रोज ऐसी वारदात करता है। उनके साथ भी मारपीट करता है। वह भी उससे परेशान है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।