फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya Samaj celebrated the death anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel.

Panipat News: आर्य समाज ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj celebrated the death anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel.
पानीपत। आर्य समाज काबड़ी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सोमवार को हवन किया। इसके साथ उनके आदर्श और शिक्षाओं को अपनाने का संदेश दिया। मुख्यातिथि भाजपा के मीडिया प्रभारी ओमदत्त आर्य रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश रावल ने की। ओमदत्त आर्य ने सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और रियासतों के एकीकरण में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ संकल्प, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और दृढ़ निश्चयी नेता थे। उन्हें लौह पुरुष की उपाधि उनके कठोर निर्णय, अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण के कारण मिली। उन्होंने अखिल भारतीय सेवाओं को भारत की स्टील फ्रेम कहा और उन्हें बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रमेश रावल ने पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और सामाजिक एकता, राष्ट्रीय अखंडता व नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed