फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College becomes the overall champion of the Zonal Youth Festival for the 21st consecutive time.

Panipat News: आर्य कॉलेज लगातार 21वीं बार बना जोनल युवा महोत्सव का ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Arya College becomes the overall champion of the Zonal Youth Festival for the 21st consecutive time.
आर्य कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 49वें करनाल जोनल युवा महोत्सव में लगातार 21वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार को तीन दिवसीय महोत्सव के समापन पर कॉलेज को विजेता घोषित किया गया। आर्य कॉलेज ने 22 विधाओं में प्रथम और 11 में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि एसडी पीजी कॉलेज पानीपत रनरअप रहा। महोत्सव में करीब 47 कॉलेजों के 2,000 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभा दिखाई। एकांकी नाटक में आर्य कॉलेज के रघु बाबा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दुआ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में समाजसेवी हरपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला, उपनिदेशिका डॉ. सलोनी दीवान और विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. अशोक चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता और उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों की उपलब्धियों से पानीपत का नाम रोशन : हरपाल ढांडा

हरपाल ढांडा ने कहा कि आर्य कॉलेज विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रहा है। वह स्वयं भी इसी महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। यहां के विद्यार्थी शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों में उपलब्धियां हासिल कर पानीपत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने और माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. विवेक चावला ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में आर्य कॉलेज का बड़ा योगदान है। उन्होंने आयोजन व्यवस्था की सराहना की। डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय अपने पुराने कीर्तिमानों को पीछे छोड़कर नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। डॉ. सलोनी दीवान ने विद्यार्थियों को अपने डर पर विजय पाने का संदेश दिया।

हरियाणवी संस्कृति से पश्चिमी संगीत तक दिखा हुनर

महोत्सव में हरियाणवी लोकगीतों पर आधारित समूह नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पश्चिमी समूह गायन में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। हरियाणवी सांग, नाटक, मिमिक्री, शास्त्रीय नृत्य, वाद-विवाद और वादन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निदेशक डॉ. रामनिवास ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी प्रयास जारी रहेंगे।

शुक्रवार को आयोजित विधाओं के परिणाम
1. हरियाणवी समूह गायन: प्रथम आर्य कॉलेज, पानीपत; द्वितीय राजकीय महिला महाविद्यालय, करनाल; तृतीय गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल।
2. हरियाणवी समूह नृत्य: प्रथम आर्य कॉलेज, पानीपत; द्वितीय एसडी कॉलेज, पानीपत; तृतीय आईबी कॉलेज, पानीपत।
3. भारतीय ऑर्केस्ट्रा: प्रथम आईबी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय आर्य कॉलेज, पानीपत; तृतीय एसडी कॉलेज, पानीपत।
4. शास्त्रीय वादन एकल (ताल वाद्य): प्रथम आईबी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय एसडी कॉलेज, पानीपत; तृतीय आर्य कॉलेज, पानीपत।
5. शास्त्रीय वादन एकल (गैर-ताल वाद्य): प्रथम आर्य कॉलेज, पानीपत; द्वितीय आईबी कॉलेज, पानीपत।
6. अंग्रेजी भाषण: प्रथम आर्य कॉलेज, पानीपत; द्वितीय दयाल सिंह कॉलेज, करनाल; तृतीय देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज, पानीपत।
देर रात तक आयोजित विधाओं के परिणाम
7. ग्रुप डांस जनरल: प्रथम आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत; तृतीय डीएवी पीजी कॉलेज, करनाल।
8. रिचुअल्स: प्रथम आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत; तृतीय माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज, निसिंग।
9. हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा: प्रथम आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत; तृतीय आईबी पीजी कॉलेज।
10. मिमिक्री: प्रथम आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय डीएवी कॉलेज, करनाल; तृतीय दयाल सिंह कॉलेज, करनाल।
11. हरियाणवी सांग: प्रथम एसडी पीजी कॉलेज; द्वितीय आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत।
12. वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो: प्रथम आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय दयाल सिंह कॉलेज, करनाल; तृतीय गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल।

13. वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग: प्रथम आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल; तृतीय आईबी कॉलेज, पानीपत।
14. वन-एक्ट प्ले: प्रथम आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय एसडी कॉलेज, पानीपत; तृतीय आईबी कॉलेज, पानीपत। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आर्य कॉलेज के रघु बाबा और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दुआ को मिला।
15. हिंदी-हरियाणवी स्किट: प्रथम एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत; द्वितीय आईबी कॉलेज, पानीपत; तृतीय आर्य कॉलेज, पानीपत।
16. हिंदी वाद-विवाद (फॉर): प्रथम गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल; द्वितीय आईबी कॉलेज, पानीपत; तृतीय एसडी कॉलेज, पानीपत।
17. हिंदी वाद-विवाद (अगेंस्ट): प्रथम गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल; द्वितीय आर्य कॉलेज, पानीपत; तृतीय एसडी कॉलेज, पानीपत।
18. शास्त्रीय नृत्य: प्रथम आर्य कॉलेज, पानीपत; द्वितीय एसडी कॉलेज, पानीपत।

आर्य कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संव

आर्य कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संव

आर्य कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संव

आर्य कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संव

आर्य कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संव

आर्य कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed