फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Artist dies after coming in contact with high tension wires while taking down board of Jagran Party in Panipat

Panipat: जागरण पार्टी का बोर्ड उतारते समय हादसा, हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से कलाकार की मौत

Sun, 12 Mar 2023 04:17 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Mar 2023 04:17 PM IST
सार

पानीपत तहसील कैंप निवासी सोनू ने बताया कि उसका तहसील कैंप मोड पर ढाबे के ऊपर पहली मंजिल पर सत्यम शिवम सुंदरम जागरण पार्टी के नाम से ऑफिस था। जिसको अब वह खाली कर रहे थे।

विज्ञापन
Artist dies after coming in contact with high tension wires while taking down board of Jagran Party in Panipat
मृतक और मौके का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के तहसील कैंप मोड स्थित सत्यम शिवम सुंदरम कार्यालय का बोर्ड उतारते समय कलाकर की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। आरोप है कि जागरण पार्टी संचालक ने परिवार को मौत का कारण दौरा पड़ना बताया, जबकि शरीर पर करंट के निशान देख डॉक्टर ने कलाकार की मौत का कारण करंट बताया।

विज्ञापन


परिजनों ने जागरण पार्टी संचालक पर लगाया गुमराह करने का आरोप
इस खुलासे के बाद परिवार ने संचालक पर गुमराह करने का आरोप लगाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


कार्यालय शिफ्ट करने के लिए उतार रहे थे बोर्ड
तहसील कैंप निवासी सोनू ने बताया कि उसका तहसील कैंप मोड पर ढाबे के ऊपर पहली मंजिल पर सत्यम शिवम सुंदरम जागरण पार्टी के नाम से ऑफिस था। जिसको अब वह खाली कर रहे थे। पिछले रविवार को उन्होंने कुछ सामान ऑफिस से निकाल लिया था, बाकि बचा सामान वह इस रविवार को निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नीचे था, जबकि धीरज व तीन अन्य साथी ऊपर बोर्ड उतार रहे थे। इसी बीच आवाज आई कि धीरज को दौरा पड़ गया। वह उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।


रात भी जागरण में बना था शिव भगवान का स्वरूप
सोनू ने बताया कि शनिवार रात उन्होंने सेक्टर 11 में जागरण किया था। धीरज शिव भगवान और वह श्रीकृष्ण भगवान का स्वरूप बने थे। वह सुबह करीब नौ बजे अपने कार्यालय पहुंचे थे और आते ही सामान शिफ्ट करने में जुट गए थे। धीरज अविवाहित था। सात बहन भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसके पिता मोहनलाल का स्वर्गवास हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed