फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrival of paddy in the markets increased, 172536 metric tonnes arrived.

Panipat News: मंडियों में धान की आवक बढ़ी, 172536 मीट्रिक टन आया

Fri, 24 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy in the markets increased, 172536 metric tonnes arrived.
मंडी में ट्राली से धान उतारते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मंडियों में धान की आवक बढ़ गई है। साथ ही धान की खरीद का कार्य एजेंसियों द्वारा धीमी गति से किया जा रहा है। जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 1121 धान की किसानों द्वारा रोपाई गई है। खेतों में फसल पकने के बाद किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है। मंडियों में 1121 किस्म धान की आवक के लिए कोई व्यापक इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसानोंं को एजेंसी अधिकारी धान की जांच कर नमी बताकर खरीद नहीं कर रहे हैं। जिस कारण किसानोंं को मंडी में ही रहकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है।
किसान नरेश, विष्णु और शिवकुमार ने बताया कि वह चार दिन पहले ही मंडी में धान लेकर आए है। पहले दिन खरीद एजेंसी के अधिकारियोंं ने धान की जांच कर नमी बताकर धान की खरीद नहीं की। जिस कारण उन्हें मंडी में ही धान को फैलाकर सुखाना पड़ रहा है। उन्होंने एजेंसी अधिकारियों से जल्द धान की खरीद करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडी में बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। साथ ही 1121 किस्म धान की कटाई शुरू हो चुकी है। जिसकी आवक जल्द ही मंडी में हो जाएगी। मंडियों में अब तक 172536 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। साथ ही मंडी में 152462 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। मंडी में 30562 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषु दहिया डीएम हरियाणा वेयर हाउस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed