फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrested with 124 fake notes, taken on remand for two days

124 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Arrested with 124 fake notes, taken on remand for two days
पानीपत। गोहाना मोड पुल के पास से 100, 200 और 500 रुपयों के 124 नकली नोटों के साथ गांव सौंधापुर निवासी दिलेर सिंह को सीआईए-2 ने गिरफ्तार किया। सीआईए-2 ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। वह नकली नोट कहां से लेकर आया था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी दिलेर सिंह नकली नोट की सप्लाई करता है। वह गोहाना रोड पुल के पास नोटों को डिलीवरी करने वाला है और किसी का इंतजार कर रहा है। इसी दौरान उसे शिवम ढाबे के सामने से काबू किया गया। तलाशी में दिलेर के पास से 500 रुपये के 49, 200 रुपये के 29 और 100 रुपये के 47 नोट मिले। शक होने पर नोटों को जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लेकर गए। जहां पर मैनेजर विक्रांत से नोटों की जांच कराई। मैनेजर ने जैसे ही नकदी को शॉर्टिंग मशीन में डाला, मशीन ने रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और बुधवार को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed