{"_id":"6313bccfd62d8300774874e3","slug":"arrested-for-giving-weapons-to-kidnappers-of-west-businessman-panipat-news-knl119988969","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट कारोबारी का अपहण करने वालों को हथियार देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट कारोबारी का अपहण करने वालों को हथियार देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। नौ अगस्त को गांव सिवाह के पास से गोहाना के वेस्ट कारोबारी का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को सीआईए वन ने पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी विजय के रूप में हुई है।
तीन माह पहले गांव बुड़शाम में हर्ष फायरिंग में गांव के अरविंद्र उर्फ तोता की मौत हो गई थी। अरविंद पर कई केस दर्ज थे। उसकी मौत के बाद उसके हथियारों को उसके दोस्त विकास नगर निवासी विजय ने अपने पास रखा था। विजय ने शामड़ी निवासी हरिकिशन व अर्जुन नगर निवासी बिजेंद्र को सात हजार रुपये में बेच दिया। आरोपी विजय से पुलिस ने एक हजार रुपये बरामद कर शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए वन प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि नौ अगस्त को गांव शामड़ी निवासी हरिकिशन, गांव रामकली निवासी अजीत, गांव भंभेवा निवासी मंदीप ने गोहाना के वेस्ट कारोबारी का अपहरण कर लिया था। उसके परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। वेस्ट कारोबारी गांव नौल्था के पास चलती कार से कूद गया था। आरोपी उसके चालक दीपक का अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने दो दिन बाद दीपक को उनके चुंगल से मुक्त करा लिया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उनको हथियार बेचने वाला विजय पकड़ा गया है। वेस्ट कारोबारी का 9 अगस्त को बरसत रोड से गोहाना जाते वक्त रास्ते में गांव सिवाह के पास से अपहरण किया गया था।