फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrest TDI owner

Panipat News: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Arrest TDI owner
पानीपत। मौसम के करवट लेते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। लगातार दो दिन हुई बारिश से लोग स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान नजर आए। इनमें बुजुर्गों और बच्चों की संख्या अधिक रही। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या सोमवार को दोगुनी हो गई। यहां करीब 1800 की ओपीडी की गई। मरीजों की अपेक्षा ओपीडी में डॉक्टरों की कमी के कारण कुछ लोग तो बिना इलाज व दवा के ही बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ओपीडी खुलने से पहले ही लोग पर्ची लेकर ओपीडी के सामने कतार में खड़े हो गए। लंबी कतार में लगकर पर्ची लेने के बाद भी कुछ को तो बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई। बढ़ती ठंड व हुई बारिश के बाद परिवार का हर दूसरा व्यक्ति सर्दी खांसी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित है। कमलेश देवी ने बताया कि वह सुबह नौ बजे से पहले ही अस्पताल पहुंच गई थी। कई घंटे कतार में लगकर पर्ची के बावजूद उसे इलाज नहीं मिल पाया। जब तक उसका नंबर आया तब तक डॉक्टरों के जाने का समय हो गया था। इससे पहले भी वह कई बार अस्पताल में दवा लेने के लिए आ चुकी है लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें कई बार बिना दवा के ही लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

लंबी लाइन लगकर बेटे को दिलाई दवा ः जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने पहुंची संतोष देवी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ उसके लिए दवा लेने अस्पताल पहुंची। सुबह काफी समय तक लाइन में लगकर पर्ची मिली। डॉक्टरों की कमी के कारण ओपीडी के सामने भी लंबी लाइन में लगकर उसने बेटे को दवा दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरंग लौटना पड़ा ःहरिसिंह कॉलोनी की शकुंतला ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या कम होने के कारण मरीजों को घंटे लाइन में लगने के बाद भी बैरंग ही लौटना पड़ता है। कभी डॉक्टर न होने के कारण कभी डाॅक्टर के जाने का समय होने के कारण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed