फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrest TDI owner

Panipat News: टीडीआई के मालिक को करें गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Arrest TDI owner
पानीपत। सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने टीडीआई सिटी के मालिक और मुकदमे में शामिल अधिकारियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि लोगों की खून पसीने की कमाई लेने के बाद भी कॉलोनी में पर्याप्त मूलभूत सुविधा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों को 24 घंटे में 50 मिनट पानी देने पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इनका नया साल जेल में होना चाहिए। टीडीआई के अधिकारियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आगे आकर मूलभूत सुविधाओं को लेकर 15 जनवरी तक का समय मांगा है। मंत्री ने उनको तब तक छूट देने की बात कही है। मंत्री ने साथ ही जांच अधिकारी को बुलाकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय सेवा मंत्री सोमवार को जिले में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक ले रहे थे। उनके सामने दूसरे नंबर पर टीडीआई सिटी सेक्टर-38-39 के लोगों ने शिकायत दी। यह उनकी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। जिसमें मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को टीडीआई सिटी के मालिक और संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 30 मिनट और शाम को 20 मिनट आता है पानी ः स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछली बैठक के बाद पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद टीडीआई सिटी के अधिकारियों में कुछ हलचल हुई है। सीवर सफाई के लिए एक मशीन मंगवाई है। पिछले दिनों आरडब्ल्यूए और अन्य लोगों के साथ बैठक भी की है। यह बेनजीता रही। उन्होंने आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूए के प्रधान मुंबई में रहते हैं।
वे बैठक के दिन हवाई जहाज में आते हैं और वापस चले जाते हैं। कॉलोनी में सुबह 30 और शाम को 20 मिनट पानी की सप्लाई दी जाती है। इस दौरान कई घरों में तो पानी नहीं पहुंच पाता। वे पानी को लेकर भी तरस रहे हैं। बिजली निगम ने भी कनेक्शन काट रखा है। मंत्री ने इस पर चिंता जताई और कहा कि लोगों को पानी तक पर्याप्त नहीं दिया जा रहा है। वहीं बिजली निगम के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने मंत्री को बताया कि कंपनी पर 2.72 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इस पर उपायुक्त ने कंपनी अधिकारियों को बकाया बिल जमा करने के आदेश दिए।

प्रतिनिधि बोले, मेंटेनेंस चार्ज बकाया, वह दिलवा दें ःटीडीआई के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा मेंटेनेंस का चार्ज नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सुविधाओं को पूरा करने में कुछ दिक्कत आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने जवाब देते हुए बताया कि वे 2022 तक का मेंटेनेंस चार्ज दे चुके हैं। कंपनी पहले डेढ़ रुपये लेती थी। अब इसको बढ़ाकर सीधा तीन रुपये कर दिया है। मंत्री के गिरफ्तारी के आदेश देने के बाद अधिकारियों ने अपनी बात रखी और 15 जनवरी तक का समय मांगा।
विस्तृत खबर पेज दो पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed