फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Army car lost control and hit a divider, three injured

Panipat News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई सेना की कार, तीन घायल

Sun, 17 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 17 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Army car lost control and hit a divider, three injured
हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद
समालखा। समालखा में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मनाना गांव के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रक को ओवरटेक करते समय सेना की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार मेजर यतिन, चालक जतिन और एक जवान घायल हो गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सेना के अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मेजर यतिन दिल्ली से अंबाला जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी मनाना गांव के पास हाईवे पर ट्रक यूनियन के सामने फ्लाईओवर के पास पहुंची तो चालक ने ट्रक को ओवरटेक किया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत सेना के जवानों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसी बीच डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल मेजर यतिन और उनके चालक जतिन को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस और सेना के जवानों ने मौके पर स्थिति संभाली। क्षतिग्रस्त गाड़ी को सेना के जवान अपने साथ ले गए। समालखा थाना प्रभारी ने बताया की कोई शिकायत नहीं मिली।

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई सेना की गाड़ी को उठाते जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed