{"_id":"6164a0348ebc3e05ad22d817","slug":"arhtiyas-strike-due-to-non-availability-of-millers-in-israna-mandi-panipat-news-knl862103113","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराना मंडी में मिलर्स के न आने पर आढ़तियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसराना मंडी में मिलर्स के न आने पर आढ़तियों की हड़ताल
विज्ञापन
इसराना । इसराना की अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को सभी आढ़तियों ने मंडी में अब तक मिलर्स नहीं पहुंचने पर सरकार के खिलाफ विरोध जता हड़ताल की।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल जागलान ने बताया कि मंडी में धान खरीद, मिलर्स न आने, बारदाने की कमी को लेकर सरकार व प्रशासन का रवैया संतोषजनक नहीं है व खरीद की लेकर गंभीर भी नहीं है। मंडी में बिना मिलर्स के हुई खरीद से आढ़तियों में रोष है। जब तक मंडी में मिलर्स नहीं पहुंचता तब तक आढ़ती हड़ताल पर रहेंगे। बीडीपीओ ने आढ़तियों के साथ बैठक की।
आढ़तियों की हड़ताल की सूचना पर मंडी के सुपरवाइजर बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा ने इसराना मंडी में पहुंचकर आढ़ती एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में आढ़तियों में मिलर्स न पहुंचने, बारदाना की कमी होने पर रोष जताया व चेताया जब तक मंडी में मिलर्स नहीं पहुंचता तब तक आढ़ती तोल का बहिष्कार कर हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा ने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि मंडी के लिए मिलर्स अलॉट हो गया है जल्दी ही पहुंच कर खरीद, उठान का काम शुरू कर देगा। मंडी में किसानों व आढ़तियों को कोई समस्या नहीं रहेगी।