फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   arguments at religion palace

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़

Sat, 06 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 06 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
arguments at religion palace
शहर के किला मैदान के नीचे धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद एक पक्ष के लोगों ने किला चौकी में जमकर बवाल काटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर एक पक्ष के लोगों ने देर रात तक मामले को लेकर मीटिंग की।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम किले के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर 10-12 नकाबपोश युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। धार्मिक स्थल की तीन ओर से तीन-तीन फुट दीवार गिरा दी।

वहां स्थानीय लोगों ने एक संगठन के लोगों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया। आरोप था कि नमाज पढ़ने आई राजीव कॉलोनी की नोशाबा के साथ भी मारपीट की और धक्का दिया।
विज्ञापन


लोगों ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के लिए प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि हमलावरों को प्रशासन की शह है। तोड़फोड़ की सूचना पर डीएसपी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने विरोध कर रहे लोगों को समझाया लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। लोगों ने करीब दो घंटे किला पुलिस चौकी पर जमकर बवाल काटा।

डीएसपी और पुलिस टीम को लोगों को समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शिकायत पर 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर खादिम, जफार अहमद शैय्यद, अश्विनी नंबरदार, इरफान उस्मान अली, हबी महमूद, जरार अहमद, संजय सोनी मौजूद रहे।

पहले भी हुई है तोड़फोड़

लोगों ने वर्ग विशेष पर आरोप लगाया कि पानीपत में इससे पहले भी धर्मस्थल पर कई बार हुड़दंगियों ने तोड़फोड़ की है। आरोप था कि आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन दूसरे समुदाय के साथ नरम रैवया अपनाता है। आरोप है कि समुदाय के संगठन के 10-15 युवकों ने यह सब किया है।



धर्मस्थल पर तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। समुदाय विशेष के लोगों के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों को बक्शा नहीं जाऐगा। - दलबीर सिंह,डीएसपी थाना शहर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed