फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Are you also a victim of fraud

पीएनबी कर्मी बनकर ठग ने युवक के खाते से उडाए 2.14 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Are you also a victim of fraud
विकासनगर निवासी एक युवक के खाते से ठग ने पीएनबी कर्मी बनकर 2.14 लाख रुपये निकाल लिए। युवक ने बताया कि आनलाइन नेट बैंकिंग शुरू करवाने के लिए उसने गूगल से पीएनबी का नंबर लिया था, जिस पर उससे खाते का नंबर और यूजर आईडी मांगी गई थी। यह जानकारी देने पर खाते से 2.14 लाख रुपये कट गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी पुनीत ने बताया कि वह फैबरिक पर प्रिंटिंग करने का काम करता है। गत दिनों से नेट बैंकिंग नहीं चल रही थी, जिस वजह से वह परेशान हो चुका था। गत 10 मार्च को तीन बजे उसने नेट बैंकिंग शुरू न होने पर गूगल से पंजाब नेशनल बैंक का टोल फ्री नंबर लिया। जिस पर कॉल की तो एक युवक ने फोन उठाया, जिसने खाता नंबर मांगा और फोन काट दिया। दोबारा फोन आया और उसके बाद आरोपी ने यूजर आईडी मांगी। आईडी देने के बाद उसके पास ओटीपी आया, उसने बताने से मना कर दिया। इसी बीच उसके खाते से पहले 2500 रुपये और फिर 1.95 लाख रुपये कट गए। जिसके बाद वह बैंक में गया, जहां पर पहले रिपोर्ट दर्ज कराने का हवाला देकर वापस भेज दिया गया। इसके बाद आरोपी ने अगले दिन 17 हजार रुपये और निकाल लिए।
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मी से भतीजा बन खाते में रुपये डलवाने का झांसा देकर 69 हजार ठगे
पानीपत। ठगी करने के तीन मामले सामने आए हैं। पहला बैंककर्मी बनकर युवक से 2.14 लाख रुपये खाते से निकाले। वहीं दूसरे मामले में ठग ने फैक्टरी कर्मी का भतीजा बनकर खाते से 69 हजार रुपये निकाले और तीसरे मामले में ठग ने मॉडल टाउन निवासी एक छात्र को अपने जाल में फंसाया और फोन पे के जरिए खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। तीनों ही मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगलखेड़ी निवासी जयभगवान ने बताया कि वह सेक्टर-29 स्थित बटन की फैक्टरी में विभागीय इंचार्ज है। गत 10 मार्च को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। ठग ने फोन पर कहा कि वह भतीजा बोल रहा है। उसे किसी से उधार लिए रुपये लौटाने हैं। उसका गूगल पे काम नहीं कर रहा है। ठग ने कहा कि वह उनके खाते में रुपये डलवा रहा है, एक नोटिफिकेशन आएगा, उस पर क्लिक करना। आरोपी ने कैश फ्री नाम का लिंक भेजा, जिसको ओपन करते ही खाते से 49999 हजार रुपये कट गए। इसी बीच उसके पास दूसरा मैसेज आया और खाते से 20 हजार रुपये और कट गए। जिसके बाद उसने आरोपी को कॉल की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। जयभगवान ने कहा कि उसके पांच भतीजे है, सभी का नंबर उसके पास सेव नहीं है, जिस वजह से वह आवाज नहीं पहचान पाया। सेक्टर 29 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऐसे भी ठगी
मॉडल टाउन निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि सोमवार को उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। बेटे ने फोन उठाया। ठग ने बेटे को झांसे में लेकर खाते से फोन पे के माध्यम से साढे़ 49 हजार रुपये निकाल लिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामलों की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed