फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AQI dropped by 283 points due to drizzle, reached 141

बूंदाबांदी से 283 अंक गिरा एक्यूआई, 141 पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
AQI dropped by 283 points due to drizzle, reached 141
पानीपत। अब मौसम में बदलाव हो रहा है। आठ घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा व शनिवार रात को हुई बूंदाबांदी से स्मॉग छट गया। स्मॉग की परत टूटने से धुुएं एवं धूल के कारण भूमि से काफी ऊपर उठ गए। इसलिए शहर का प्रदूषण स्तर दो दिन में 283 अंक गिरा है। मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 141 दर्ज किया गया। हालांकि ये भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार रात व बुधवार को भी बूंदाबांदी के आसार है। अगर बूंदाबांदी होती है तो प्रदूषण के स्तर में और भी गिरावट आएगी। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। प्रदूषण मामलों के एक्सपर्ट के अनुसार वायु में हवा की मात्रा बहुत अधिक हो गई थी। अब बूंदाबांदी के बाद स्मॉग की परत टूटी है। हवा भी चल रही है इसलिए प्रदूषण छट रहा है।
विज्ञापन

बरसात से स्मॉग की परत टूटी : डॉ. राजेंद्र
तापमान कम है। शनिवार रात को बूंदाबांदी हुई है। इससे स्मॉग की परत टूटी है। हवा भी चल रही है। इसलिए धूल व धुएं के कारण भूमि से काफी ऊपर उठ गए हैं। इसलिए अब एक्यूूआई गिर गया है। अगर आने वाले दिनों में यदि बूंदाबांदी होती है तो प्रदूषण के स्तर में और भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र , विशेषज्ञ-पर्यावरण संबंधी मामले।
बारिश के बने आसार
मंगलवार को दिन में भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने व पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से आज रात को हल्की हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
पिछले एक सप्ताह का एक्यूआई
22 दिसंबर 344
23 दिसंबर 361
24 दिसंबर 347
25 दिसंबर 395
26 दिसंबर 424
27 दिसंबर 194
28 दिसंबर 141
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed