{"_id":"6903c0b8af744595c60d57e0","slug":"aqi-crosses-300-for-the-second-time-increasing-problems-for-asthma-patients-panipat-news-c-244-1-pnp1007-146320-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक्यूआई दूसरी बार 300 के पार, दमा के रोगियों की बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक्यूआई दूसरी बार 300 के पार, दमा के रोगियों की बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन
तलवार इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर ग्राहकों को एयर प्यूरिफायर दिखाते संचालक मुकेश तलवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। जिले में वीरवार को एक्यूआई 327 पर पहुंच गया। इस सप्ताह में एक्यूआई दूसरी बार 300 से अधिक गया है। हालांकि दिन के समय एक्यूआई कुछ घटकर 255 पर आ गया। लोगों को खासकर बुजुर्ग और दमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। ऐसे में बाजार में एयर प्यूरिफायर की मांग बढ़ गई है।
दिवाली और छठ पूजा पर जमकर आतिशबाजी हुई। इससे वायु प्रदूषण बढ़ गया है। अब औद्योगिक इकाइयों ने भी गति पकड़ ली है। वीरवार सुबह 10 बजे तक एक्यूआई 327 पर पहुंच गया। यह खतरनाक स्थिति में रहा। सुबह हवा की गति भी पांच किलोमीटर प्रतिघंटे रही। दिन के समय हवा की गति कुछ बढ़ी। बादल भी छाए रहे। वीरवार शाम को एक्यूआई 255 दर्ज किया गया। जिला नागरिक अस्पताल में सांस संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सकों ने लोगों को बाहर निकलने में मास्क का प्रयोग करने की सलाह देनी शुरू कर दिया है। वहीं घरों व कार्यालयों में एयर प्यूरिफायर लगाने लगे हैं।
नौ से 65 हजार तक प्यूरिफायर
बाजार में एयर प्यूरिफायर की मांग बढ़ गई है। बरसत रोड स्थित तलवार इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मुकेश तलवार ने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने पर एयर प्यूरिफायर की मांग बढ़ी है। बाजार में सामान्य रूप से नौ से दस हजार में एयर प्यूरिफायर हैं। उनके पास 18 से 20 हजार रुपये में एयर प्यूरिफायर शुरू हो जाते हैं और यह 60 से 65 हजार रुपये तक हैं। कुछ लोग अपने कमरे और कुछ पूरे मकान में भी इसे लगवाते हैं। कॉमर्शियल एक्टिविटी में भी एयर प्यूरिफायर लगाया जाता है। इसकी मांग हर रोज बढ़ रही है।
विज्ञापन
एयर प्यूरिफायर के फायदे
जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. जैसमीन ने बताया कि एयर प्यूरिफायर हवा में मौजूद दुर्गंध और कणों को खत्म करने में मदद करता है। जिससे लोगों को सांस लेने में मदद मिलती है। इसका प्रयोग लोग घर या गाड़ी में भी करते हैं क्योंकि इससे गंध और दुर्गंध कम होती है, कीटाणुओं और बैक्टीरिया को मारते हैं, इससे तनाव कम होता है, बाहरी प्रदूषण के खतरों से बचाता है और मच्छरों को दूर भगाता है।