{"_id":"6657c3c9d6d18e1c68019f26","slug":"application-process-will-start-in-iti-after-colleges-panipat-news-c-244-1-sknl1016-118882-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉलेजों के बाद आईटीआई में शुरू होंगी आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉलेजों के बाद आईटीआई में शुरू होंगी आवेदन की प्रक्रिया
विज्ञापन
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जहां महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है, वहीं अब राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शेड्यूल का इंतजार है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन व दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार विभाग ने दाखिले से पहले दस्तावेज तैयार करने का पत्र जारी कर दिया है। हालांकि अभी तक संस्थानों में सीटों व ट्रेडों की संख्या जारी नहीं की गई है। उम्मीद है कि इस बार संस्थानों में नई ट्रेड भी शुरू की जाएंगी जिससे विद्यार्थियों को कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
विभाग ने इच्छुक आवेदनकर्ता उम्मीदवार को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज जरूरत होगी।
37829 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की है 10वीं, 12वीं की परीक्षा
जिले में इस बार 16233 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10783 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, 21596 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा पास की है जिनमें सीबीएसई के 6490 विद्यार्थी और हरियाणा बोर्ड के 15106 विद्यार्थी शामिल हैं। हालांकि 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अधिकतर विद्यार्थी 12वीं कक्षा पास करना पसंद करते हैं। वहीं, जिले की नौ राजकीय आईटीआई में करीब तीन हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। इन सीटों पर दाखिले क लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
जिले की राजकीय आईटीआई में सीटों की स्थिति-
आईटीआई सीटें
पानीपत - 1336
नौल्था - 316
बापौली - 280
मतलौडा - 256
बराना - 184
पानीपत महिला - 128
चुलकाना - 108
पाथरी - 104
समालखा महिला - 84
कुल - 2856
(नोट:- उक्त आंकड़े गत वर्ष उपलब्ध सीटों के आधार पर हैं। इस बार इनमें परिवर्तन संभव है।)
वर्जन-
हरियाणा शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसको लेकर विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। जिले में नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। जिले में सरकारी आईटीआई में करीब तीन हजार सीटों पर दाखिला किया जाएगा। विभाग की ओर से दाखिले के समय जिन दस्तावेजों की जरूरत है, विद्यार्थी पहले ही तैयार कर लें। जल्द ही दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।