फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Appeal to provide a balanced diet to cattle on Shraddh Amavasya.

Panipat News: श्राद्ध अमावस्या पर गोवंश को संतुलित आहार देने की अपील

Fri, 09 Oct 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 09 Oct 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Appeal to provide a balanced diet to cattle on Shraddh Amavasya.
पानीपत। सर्वपितृ अमावस्या पर पशुपालन विभाग ने नागरिकों और गोभक्तों से गोवंश की सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा कि श्रद्धा और आस्था के साथ गोसेवा करते समय पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डॉ. योगिता रानोलिया ने बताया कि श्राद्ध के दौरान अत्यधिक मात्रा में खीर, पूरी, हलवा या तला-भुना व भारी भोजन खिलाने से पशुओं में अपच, अफारा और एसिडोसिस जैसी गंभीर पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। यह जानलेवा भी साबित होती हैं। उन्होंने गोवंश को बासी या पॉलीथिन युक्त भोजन के बजाय ताजा हरा चारा, सूखा चारा और संतुलित दाना देने की सलाह दी है। साथ ही सड़कों पर घूम रहे गोवंश को प्लास्टिक व कचरा खाने से बचाने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed