फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anushka Jaglan, a daughter of Naultha village, won a silver medal in the 200-meter race at the CBSE Schools National competition.

Panipat News: नौल्था गांव की बेटी अनुष्का जागलान ने सीबीएसई स्कूल नेशनल प्रतियोगिता 200 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Anushka Jaglan, a daughter of Naultha village, won a silver medal in the 200-meter race at the CBSE Schools National competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। नौल्था गांव की बेटी अनुष्का जागलान ने पटियाला में आयोजित सीबीएसई स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अनुष्का इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर वह खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतना उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अनुष्का ने बताया कि उनकी खेलों में पहले से ही रुचि रही है। वह इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर वह अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही हैं। खेल के प्रति उनकी लगन और मेहनत उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीतना उनकी अब तक की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कोच जेडी और महिपाल ने बताया कि खेलों में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और धैर्य की आवश्यकता होती है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। ऐसे ही मेहनत के साथ खुद को निखारती रही तो न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने देश का नाम रोशन करेंगी।
1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed