फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anushka brought laurels to the state by winning a silver medal at the Athletics Championship.

Panipat News: अनुष्का ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर किया प्रदेश का नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Anushka brought laurels to the state by winning a silver medal at the Athletics Championship.
-पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर 200 मीटर दौड़ में जीत चुकी हैं रजत पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। जिले के नौल्था गांव की बेटी अनुष्का जागलान एथलेटिक्स में अपनी मजबूत पहचान पहचान के साथ निरंतर आगे बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चेन्नई में 23-27 अक्टूबर तक आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उन्होंने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 1000 मीटर मिडले रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रदेश और अपने गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी यह सफलता उनकी मेहनत और खेल के प्रति लगन का परिणाम है। प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीतकर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पटियाला में आयोजित सीबीएसई स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। अब चेन्नई में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम के साथ खेलते हुए 1000 मीटर मिडले रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और सफलता जोड़ ली है। इससे पहले भी वह अनेक पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


उनकी इस सफलता में उनके कोच जेडी और परिवार का महत्वपूर्ण योगदान है। कोच जेडी की देखरेख में अपना अभ्यास कर रही हैं। यहां तक पहुंचने में उनकी कई वर्षों की मेहनत हैं। वह सुबह-शाम घंटों एथलेटिक्स की तैयारी करती हैं। अनुष्का ने बताया कि उनका लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। जिसके लिए वह निरंतर मेहनत करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed