{"_id":"68e0245d1b398f45f5066c71","slug":"anshika-won-gold-medal-in-pencak-silat-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144896-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंशिका ने पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंशिका ने पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
Sat, 04 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी अंशिका को सम्मानित करते प्रबंधक राधे श्याम जांगड़ा व अन्य। संस्थान
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। गीता विद्यालय की छात्रा अंशिका ने पेनकैक सिलाट में जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर को इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और खेलो इंडिया सेंटर कोप्पल कर्नाटक में आयोजित की गई थी। छात्रा के विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने छात्रा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने कहा कि हमारे विद्यालय की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय का बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा ने कहा कि छात्रा की सफलता विद्यालय की अनुशासन, परिश्रम और खेलों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्राध्यापक पवन गुलिया व जितेंद्र उत्तम ने भी छात्रा को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विवेक शर्मा, रवि शास्त्री, नरेंद्र, अनिश, रविंद्र रंगा, सोनिया, रजनी व मीनू मौजूद रही।