फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ansal Gate Number 4 area resonates with Hare Krishna Mahamantra

Panipat News: हरे कृष्णा महामंत्र से गूंजा अंसल गेट नंबर चार क्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ansal Gate Number 4 area resonates with Hare Krishna Mahamantra
संकीर्तन में राधा-कृष्ण की पूजा करते लोग। संवाद
पानीपत। इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) द्वारा शुक्रवार को अंसल गेट नंबर चार के नजदीक संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। यह अद्भुत वातावरण श्रद्धा, समर्पण और भक्तिभाव से भरपूर था।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र मंदिर के उपाध्यक्ष मोहन गौर चंद्र प्रभु रहे। कार्यक्रम में छह अप्रैल से शुरू होने वाली कथा के बारे में बताया। कथा छह से 12 अप्रैल तक कटारिया एस्टेट सेक्टर 12 में होगी। 12 अप्रैल को कृष्ण बलराम रथ यात्रा निकाली जाएगी। मोहन गौर प्रभु ने बताया कि भक्तों ने बड़े भाव से गौर-निताई विग्रहों की पूजा की। उन्होंने पुष्प अर्पित किए और आरती कर श्रद्धा भाव प्रकट किया। इस्कॉन के भक्तों द्वारा प्रसाद के पैकेट वितरित किए गए। भक्तों ने श्रीमद्भागवत गीता भी वितरित की।
विज्ञापन

इससे सभी को जीवन के गूढ़ और आध्यात्मिक संदेश प्राप्त करने का अवसर मिला। संकीर्तन न केवल व्यक्ति के मन और आत्मा को शुद्ध करता है बल्कि समाज में प्रेम, सौहार्द और शांति का संदेश भी फैलाता है। संकीर्तन का उद्देश्य केवल भगवान के नाम का गुणगान करना ही नहीं बल्कि इसे जीवन का आधार बनाकर हर परिस्थिति में खुशी और शांति पाना है। भक्तों ने संकीर्तन के महत्व को समझते हुए इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

संकीर्तन में राधा-कृष्ण की पूजा करते लोग। संवाद

संकीर्तन में राधा-कृष्ण की पूजा करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed