{"_id":"5f78ca418ebc3e9bd91aa341","slug":"ansal-city-president-not-give-any-answe-of-question-panipat-news-knl46317278","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसल के लोगों ने आंदोलन के दौरान यूडी भूमि के घोटाले का उठाया मुद्दा, खुले मंच पर जवाब देने नहीं आए सुरेश गुंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंसल के लोगों ने आंदोलन के दौरान यूडी भूमि के घोटाले का उठाया मुद्दा, खुले मंच पर जवाब देने नहीं आए सुरेश गुंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंसल सुशांत सिटी में बिजली कटौती के समाधान समेत अन्य मांगों को लेेकर शनिवार को कंपनी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सी ब्लॉक में बांके बिहारी मंदिर पास स्थित पानी की टंकी के पास अंसल रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अंसलवासी एकत्रित हुए। लोग कंपनी के कार्यालय पर ताला जड़ने के लिए बढ़े तो दिल्ली बैठे कंपनी के अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को 10 दिन में सभी मांगें मानने और समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। लोगों ने उन्हें 13 अक्तूबर तक का वक्त दिया और कंपनी के जीएम को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर खुले मंच पर लोगों ने अंसल के प्रधान सुरेश गुंबर को सवाल जवाब के लिए बुलाया। उन पर कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। सुरेश गुंबर लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए नहीं आए। ऐसे में अंसल के 1100 लोगों ने हस्ताक्षर कर आरडब्ल्यूए के प्रधान महावीर छिल्लर का समर्थन किया।
गुंबर पर यूडी की भूमि बेचने का आरोप
आंदोलन के दौरान लोगों ने सुरेश गुंबर पर यूडी की जमीन अपने फायदे के लिए डीलर को बेचने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि यूडी की भूमि पर सिर्फ पार्क बन सकता है। सुरेश गुंबर ने इसे कंपनी से पांच हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से खरीदा और डीलर को 52 हजार रुपये गज के हिसाब से बेचकर मोटा मुनाफा कमाया।
अंसलवासियों की मुख्य मांगें
बिजली बिल समय पर भरा जाए। ताकि बिल कटौती न झेलनी पड़े।
पानीपत में एक संयुक्त बैंक खाता खोलकर इसमें श्रमिकों का वेतन, मशीनरी की मरम्मत व रखरखाव समेत अन्य खर्च की राशि जमा रहनी चाहिए
ब्लॉक डी-1, ई, एफ, जी व एच में अधूरी पड़ी आठ सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाए
खतरनाक 14 ट्रांसफार्मर को सुरक्षित तरीके से रखा जाए। मीटर पिलरों का उचित भूमिगत केबल कराया जाए
सामुदायिक केंद्र का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य पूरा कराया जाए
अंसल की सहयोगी एसएफएमएल
अंसल परिसर में जितने भी परिवार हैं, उन सभी की सुरक्षा, बिल कनेक्शन, बिजली सिस्टम, सफाई, पानी, सड़क मरम्मत व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी एसएफएमएल कंपनी की है। इसके बदले कंपनी चार्ज नियमित वसूल रही है, लेकिन बिल जमा कराने में लापरवाही बरत रही है। कंपनी पर 3.50 करोड़ रुपये बिजली बिल के बकाया हैं।
विज्ञापन
10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो कंपनी के दिल्ली कार्यालय पर आंदोलन करेंगे।
महावीर छिल्लर, प्रधान अंसल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
अंसल कंपनी उनको धोखा दे रही है। अब अंसल की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें। ब्रिज मोहन शर्मा, आरडब्ल्यूए सदस्य
झूठे आरोप लगाकर ये सिर्फ अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने ना तो कोई भूमि बेची ना खरीदी।
सुरेश गुंबर, प्रधान, असंल सुशांत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन