फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Another police station will be built in Samalkha

Panipat News: समालखा में बनेगा एक और थाना, एसपी ने भेजा प्रपोजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Another police station will be built in Samalkha
पानीपत। समालखा कस्बे में एक और पुलिस थाना बनाया जाएगा। इसको सदर थाना का नाम देकर ग्रामीण क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। शहर थाना का क्षेत्र शहर व इसके साथ जुड़े गांवों तक होगा। अधिकारियों का मानना है कि दिल्ली एनसीआर और सोनीपत जिला से सटा होने के कारण अपराध अधिक होने की आशंका रहती है। इसके साथ एक नया ट्रैफिक थाना जीटी रोड पर बनाया जाएगा। यहां से जीटी रोड के अपराध पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। दो नए थाने के बनने के बाद जिले में थानाें की संख्या 18 हो जाएगी।
विज्ञापन

समालखा को नगरपालिका से नगर निगम बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने गत महीने समालखा में जन आशीर्वाद रैली में की है। इसके साथ नगरपालिका सीमा का विस्तार भी किया गया है। इसमें कई गांव व बाहरी कॉलोनियों को शामिल किया गया है। समालखा क्षेत्र में चुलकाना, आट्टा व जौरासी समेत 25 से अधिक गांव हैं। इसके अलावा शहर और गांव की मिलाकर सवा लाख से अधिक जनसंख्या है। इन सभी गांव व शहरवासियों की सुरक्षा के लिए अब तक महज एक थाना है। जिससे थाना के कार्य पर भार बढ़ रहा था। अपराध ग्राफ भी बढ़ रहा है। ऐसे में नया थाना मिलने से थाने का कार्यभार कम होगा। लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी। गौरतलब है कि पानीपत में चांदनीबाग थाना, बापौली थाना, सनौली थाना, इसराना थाना, मतलौडा थाना, पुराना औद्योगिक थाना, मॉडल टाउन थाना, शहर थाना, सदर थाना, किला थाना, समालखा थाना, सेक्टर 13-17 थाना, तहसील कैंप थाना, महिला थाना, ट्रैफिक थाना बाबरपुर व साइबर अपराध थाना हैं।
विज्ञापन

पानीपत में चांदनीबाग, किला, सेक्टर 13-17, तहसील कैंप, सेक्टर 29 हाईटेक थाने बन चुके है। यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके अलावा समालखा और थाना शहर को मॉडल थाना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बॉक्स
नए साल में थाना मिलने की उम्मीद
एसपी ने दो नए थानों का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। उम्मीद है कि नए साल में शहरवासियों को दो नए थाने में मिलेंगे। प्रस्ताव में एक थाने को समालखा सिटी और दूसरे को समालखा सदर नाम दिया है। वहीं जीटी रोड की यातायात को देखते हुए ट्रैफिक थाना बनाने को प्रपोजल में शामिल किया है।


बॉक्स

दिल्ली व सोनीपत के अपराधी आकर देते है वारदात को अंजाम-
जीटी बेल्ट होने के चलते दिल्ली व सोनीपत क्षेत्र से असामाजिक तत्व समालखा क्षेत्र में स्नेचिंग व चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। पुलिस ने पिछले दिनों झपटमारी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र से आकर वारदात को अंजाम देते थे। जिनसे झपटमारी की चार वारदातों का खुलासा हुआ था।


सदर, महिला व सनौली थाने का चल रहा निर्माण कार्य
सनौली थाना, महिला थाना और सदर थाना तीनों के भवन की हालत खस्ता है। सनौली थाना गोशाला की जगह में चल रहा है। जिसका भवन भी कंडम है। महिला थाने का भी कुछ यहीं हाल है। तीनों को जल्द नया भवन मिलने वाला है। नए साल में ये भी हाईटेक थाने बन जाएंगे।





वर्जन :
अपराध पर शिकंजा के लिए नया थाना बनाने का भेजा है प्रस्ताव
समालखा क्षेत्र में आबादी ज्यादा है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व अपराध पर शिकंजा कसने के लिए क्षेत्र में एक नया थाना बनाने का मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा ट्रैफिक थाने का भी प्रस्ताव भेजा है। सदर, महिला व सनौली थाना के नए भवन निर्माणाधीन हैं। ये नए साल में बनकर तैयार हो जाएंगे।
अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed