{"_id":"690e4c1e6b9973124e0b0e2e","slug":"another-member-of-the-petrol-pump-robbery-gang-was-taken-on-production-warrant-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146735-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पेट्रोल पंप पर लूट गिरोह के दूसरे गुर्गे को प्रोडक्शन वारंट पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पेट्रोल पंप पर लूट गिरोह के दूसरे गुर्गे को प्रोडक्शन वारंट पर लिया
Sat, 08 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सीआईए-टू की टीम पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर नौल्था गांव के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से हथियार के बल पर नकदी लूटने के मामले में गिरोह के दूसरे गुर्गे सोनीपत के रुखी गांव निवासी अंकित को वीरवार को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी अंकित लूट के अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद था।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि आरोपी अंकित को वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके नाबालिग आरोपी के अतिरिक्त राजस्थान की सीकर जेल में बंद दो साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी से लूट की राशि में से बचे 1500 रुपये बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मधुबन भेजा जा चुका है।
रात को की थी वारदात
ब्राह्मण माजरा गांव के कुनाल ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर नौल्था गांव के नजदीक स्थित किसान ऑटो पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। 29 जून की रात 9:43 बजे ड्यूटी पर थे। तभी सफेद रंग की एक बगैर नंबर की स्विफ्ट कार रोहतक की तरफ से आई। चालक ने कार में दो हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया। उसने पेट्रोल के पैसे मांगे तो कार से तीन युवक उतरे। उनमें से दो युवकों ने पिस्तौल उसकी कनपटी व माथे पर सटा दी। इसके बाद थप्पड़ मारे और तीसरे ने उनकी दोनों जेब से पांच हजार रुपये की नकदी निकाल ली। आरोपियों का एक साथी इस दौरान कार की ड्राइवर सीट पर बैठा रहा। हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर चारों कार में बैठकर भाग गए।