फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Another hurdle in the admission of children under 134-A

134-ए के तहत बच्चों के दाखिले में फिर अड़चन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Another hurdle in the admission of children under 134-A
पानीपत। जानकारी देते हुए निजी स्कूल संचालक। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिले के निजी स्कूलों ने 134ए के तहत विद्यार्थियों को दाखिला देने से इनकार कर दिया है। पाइट संस्कृति स्कूल एनएफएल टाउनशिप में मंगलवार को एकत्र हुए जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों ने इस संबंध में बैठक की। इसमें स्कूल संचालकों का कहना था कि निजी स्कूलों को 134-ए की बकाया राशि का जब तक सरकार की ओर से भुगतान नहीं किया जाता तब तक शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए वे बच्चों को दाखिला नहीं देेंगे।
विज्ञापन

सहोदय स्कूल के अध्यक्ष विजेंद्र मान ने बताया कि पिछले कई सालों से कागजी कार्रवाई करने के बावजूद सरकार का रवैया इस संबंध में ढुलमुल बना हुआ है। बैठक में यह भी कहा गया कि जिन बच्चों के 134-ए के तहत दाखिले होने हैं, सरकार उनके खाते में पैसा भेजें ताकि वे कहीं भी अपनी मर्जी से दाखिला ले सकें। इस बैठक में यह भी विचार-विमर्श किया गया कि स्कूल बसों की पासिंग पानीपत जिले में ही हो। अभी स्कूल बसों की पासिंग रोहतक में की जा रही है, जिसके कारण स्कूल संचालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सहोदय के अध्यक्ष विजेंद्र मान, पाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संचालक राकेश तायल, हुसा के जिला प्रधान राजेंद्र शर्मा, जवाहर लाल शर्मा, एसएल गुप्ता, सचिन बवेजा, रणधीर जागलान, विक्रम गांधी, आरपी कौशिक, वेदपाल नरवाल, नरेश, सुनीता मान, रेखा बजाज व सभी स्कूल मुख्याध्यापक व संचालक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed