{"_id":"65c6ab90e3bf32b73b015ca4","slug":"another-accused-of-stealing-parcels-worth-lakhs-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-113441-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लाखों के पार्सल चोरी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लाखों के पार्सल चोरी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीआईए-टू ने 30 अक्टूबर 2023 को सेक्टर 25 स्थित इंस्टाकार्ट कंपनी से 6.93 लाख रुपये के पार्सल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को देशवाल चौक से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये आरोपी कंपनी में डिलीवरी बॉय थे। इन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि सेक्टर-25 पार्ट टू में स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 6.50 लाख रुपये कीमत के सामान चोरी मामले में एक आरोपी को वीरवार देर शाम देशवाल चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैथल के कसौर गांव निवासी रवि के रूप में हुई है। वह फिलहाल शोंधापुर गांव में रहता है। आरोपी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में नौकरी करता था। इस दौरान आरोपी रवि ने मोबाइल का एक पार्सल चोरी कर अपने पास रख लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनकी टीम इस मामले में पहले दीपक व संदीप को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके पास से चार मोबाइल बरामद किए गए थे। इस मामले में इंस्टाकार्ट कंपनी के ऑफिस इंचार्ज नीरज की शिकायत पर केस दर्ज है।