फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Another accused of stealing 34 thousand rupees from sweet shop also arrested

मिठाई की दुकान से 34 हजार रुपये चोरी करने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Another accused of stealing 34 thousand rupees from sweet shop also arrested
पानीपत। मिठाई की दुकान से 34 हजार रुपये चोरी करने वाला दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जबकि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकडे़ गए आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि 10 जनवरी को गांव गढ़ सरनाई में एक मिठाई की दुकान में 34 हजार रुपये की चोरी हुई थी। इस संबंध में सेक्टर 13-17 पुलिस थाने में केस भी दर्ज है। पांच फरवरी को गश्त के दौरान उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर मुस्तफा को गिरफ्तार किया था। मुस्तफा ने इस वारदात में कबूल किया था और अपने साथी शाहरुख के बारे में उन्हें जानकारी दी थी। तब से पुलिस शाहरुख की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी गांव राणा माजरा निवासी शाहरुख पुत्र अनवर को बलजीत नगर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 1200 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। आरोपी शाहरुख का गांव का ही दोस्त मुस्तफा पुत्र इकराम पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed