{"_id":"61a7d8809250a050526c33a1","slug":"anoop-kumar-became-the-head-of-shri-sd-education-society-panipat-news-knl91405882","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूप कुमार श्री एसडी एजुकेशन सोसायटी पानीपत के प्रधान निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूप कुमार श्री एसडी एजुकेशन सोसायटी पानीपत के प्रधान निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। श्री एसडी एजूकेशन सोसायटी पानीपत के प्रधान पद के पांच में से चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इस प्रकार मात्र एक प्रत्याशी अनूप कुमार इस पद के लिए मैदान में रह गए। निर्विरोध उम्मीदवार की परिस्थिति में चुनाव अधिकारियों ने अनूप कुमार को श्री एसडी एजुकेशन सोसायटी पानीपत के प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किया।
वहीं, एसडी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान पद के उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने और एसडी कॉलेज के विभिन्न पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन से सभी प्रत्याशियों का चयन तय है। ऐसे में 5 दिसंबर को विभिन्न पदों के लिए चुनाव नहीं हो पाएंगे। हालांकि सभी प्रत्याशियों के चयन की घोषणा 5 दिसंबर को ही निर्विरोध रूप से की जा सकती है।
चुनाव अधिकारी राजीव गर्ग ने बताया कि एसडी एजूकेशन सोसाइटी में प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से चार ने बुधवार को अपने नामांकन वापस ले लिए। शेष एक प्रत्याशी अनूप कुमार को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित किया गया है। वहीं, एसडी कॉलेज के चार पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया था जिनका निर्विरोध संबंधित पद के लिए चयन किया जा सकता है।