{"_id":"6678c559f6ee0d45580ebac8","slug":"ankush-pattikalyana-became-district-kesari-and-atul-poothar-became-district-kumar-panipat-news-c-244-1-pnp1001-120068-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंकुश पट्टीकल्याणा जिला केसरी व अतुल पूठर बने जिला कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंकुश पट्टीकल्याणा जिला केसरी व अतुल पूठर बने जिला कुमार
विज्ञापन
इसराना। जिला खेल विभाग द्वारा रविवार को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें जिले के करीब सौ पहलवानों ने भाग लिया। उन्होंने जीत को लेकर जमकर पसीना बहाया। फ्री स्टाइल में अतुल पूठर जिला कुमार व अंकुश पट्टीकल्याणा जिला केसरी बने।
परिसर के इंचार्ज एवं मुख्य कोच अनुज जागलान ने जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती ग्रामीण अंचल का प्रमुख खेल माना है। पुराने समय से युवा कुश्ती में दमखम दिखाते थे। पिछले कई सालों से युवाओं की कुश्ती समेत दूसरे खेलों में भागीदारी बढ़ी है। वे लक्ष्य साधकर मैदान में उतरते हैं। ऐसे में उनकी मेहनत रंग भी ला रही है। युवा राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में पहलवानों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। चयनित पहलवान 29 जून से एक जुलाई तक पंचकुला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे। प्रतियोगिता के संचालन में कोच दीपिका मलिक, सीमा, धर्मबीर, टोनी, पूर्व कोच जगबीर सिंह व सोनू पहलवान का विशेष योगदान रहा। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने पहलवानों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिता कराता है।
विज्ञापन
बॉक्स
ये रहे परिणाम
पहलवानों ने एक के बाद दाव दिखाए। फ्री स्टाइल में अंकुश पट्टीकल्याणा को जिला केसरी व अतुल पूठर को जिला कुमार का खिताब जीता। ग्रीको रोमन में अजय कवी जिला केसरी, हिमांशु खत्री पानीपत को जिला कुमार चुना गया। लड़कियो के वर्ग में कीर्ति पट्टी कल्याणा को जिला केसरी व तमन्ना पट्टीकल्याणा को जिला कुमारी चुना गया। इनके अलावा विभिन्न वर्ग में 51 पुरुष व 13 महिला पहलवानों का चयन किया गया।