फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ankit secured first place in the 400 meter race competition.

Panipat News: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंकित ने हासिल किया प्रथम स्थान

Wed, 29 Oct 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 29 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ankit secured first place in the 400 meter race competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मेरा युवा भारत पानीपत युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन युवा संग्राम ज्योति क्लब के सहयोग से मनाना गांव के खेल मैदान में किया गया। 400 मीटर दौड़ में अंकित ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। जिसके अंतर्गत समूह व एकल दोनों वर्गों के खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मनाना गांव सरपंच रेखा उपस्थित रही।
एनवाईसी सार्थक कुमार ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि यह जीवन जीने की एक सकारात्मक सोच है। हर युवा को खेलों के माध्यम से स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक मोहित राठी ने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से अनुशासन और नेतृत्व की भावना सीखनी चाहिए। इस मौक पर आजाद सिंह, मोहित कुमार, मुकेश कुमारी व दिनेश राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम :
400 मीटर दौड़ में प्रथम अंकित, द्वितीय विक्की व तीसरे स्थान पर अमन रहे। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम गुंजन, द्वितीय तनु व तृतीय अंशु रही। लंबी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम अजय, द्वितीय विक्की व तृतीय मनीष रहा। लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम गुंजन, द्वितीय अंशु व तृतीय स्थान पर तनु रही। महिला कबड्डी में टीम पलक ने व रसा कस्सी पुरुष में टीम विजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed