फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Angry over selling UD land, people staged a sit-in at the DTP office

यूडी लैंड बेचने से खफा तीन आरडब्लयू समेत सैकड़ों लोगों ने दिया डीटीपी कार्यालय पर धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Angry over selling UD land, people staged a sit-in at the DTP office
पानीपत। अंसल एपीआई में यूडीलैंड, टैक्सी स्टैंड और सरकारी रास्तों की जमीन पर प्लाटिंग करवाकर बेचे जाने के विरोध में शुक्रवार को जन आवाज सोसाइटी, शिवम वेलफेयर एसोसिएशन और टीम आवाज ने संयुक्त रुप से डीटीपी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला पार्षद्र जोगिंद्र स्वामी ने कहा कि डीटीपी ने यूडी लैंड की जमीन बेचने पर कहा कि यह अंसल की है वह बेच सकता है। उनसे लिखित में मांगा तो डीटीपी ने कहा कि मालूम करके बताऊंगा। उनके द्वारा डीटीपी हेड क्वार्टर चंडीगढ़ बबीता गुप्ता से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि यूडी लैंड की अंसल मालिक है वह बेच सकती है लेकिन हम लिख कर कुछ नहीं देंगे। उन्होंने तीन साल तक मशक्कत की तो साबित हुआ कि यूडी का मतलब अनडिटरमाइंड लैंड मतलब अनिर्धारित भूमि होता है। जिसे किसान ने बेचा नहीं और अंसल ने खरीदा नहीं। उसके बावजूद इस जमीन को बेच दिया गया। जिस यूडी का नक्शा पास नहीं हो सकता उस पर बिल्डिंग बना दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब इसकी शिकायत डीटीपी को दी तो उन्होंने यूडी भूमि खरीदने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की थाने में सिफारिश कर दी और मामले को घुमा दिया। डीटीपी ने अवैध तरीके से की गई रजिस्टरियों को रद्द करने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा। जबकि यूडी में बने अवैध भवनों को ध्वस्त डीटीपी ने ध्वस्त नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीटीपी और डीटीपी हेडक्वार्टर चंडीगढ़ ने अंसल मालिकों और आरडब्ल्यूए प्रधान के साथ मिलीभगत करके न बेची जा सकने वाली जमीनों में प्लाटिंग करवाई बल्कि यहां कोठियां तक बनवा दी, जो कि एक आपराधिक मामला है। इसमें अंसल मालिकों और डीटीपी अधिकारियों ने सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला किया है।
इस अवसर पर रणजीत भोला, सरदार कवलजीत सिंह, डीपी ग्रोवर, सुनील डावर, पवन स्वामी, अजय राणा, अजय सिंगला, प्रदीप भराड़ा, अनिल पांडे, रमेश चौधरी, राज शर्मा, मनजीत मलिक, अमित पावटी, महावीर छिल्लर, प्रमोद पाल, मनोज अस्थाना, गोविंद सैनी सीए, मोहित अस्थाना, जितेंद्र, सोमनाथ, गग्गी, सोनू पंडित, सोनू वर्मा, जॉनी, सोनू कपूर, कुणाल कपूर, सरदार बलबीर सिंह, श्यामसुंदर पुरी, संजय गुप्ता, रिंकू नारंग, सुभाष सिंगला, सतीश शर्मा, बलवान सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रताप दहिया सहित सैकड़ों अंसल वासी एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

बॉक्स
29 तक अल्टीमेटम, 30 को मुख्यालय देंगे धरना-
उन्होंने इस घोटाले की सीबीआई से जांच कराने, यूडी लैंड की बेची गई जगहों की रजिस्टरियां तत्काल प्रभाव से रद्द करवाने समेत इन जगहों पर बने अवैध भवनों को ध्वस्त करवाने, इस घोटाले में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों, अंसल मालिकों, मैनेजर और भू माफियाओं के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करवाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर 29 तारीख तक इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो 30 सितंबर को डीटीपी हेड क्वार्टर चंडीगढ़ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed